Skill India Free Course Registration 2025: 10वीं 12वीं पास को फ्री ट्रेनिंग साथ में 8000 का स्टाइपेंड

भारत सरकार ने युवाओं के लिए स्किल इंडिया मिशन के तहत मुफ्त कोर्स शुरू किए हैं। ये कोर्स 2025 में बेरोजगार युवाओं को नई स्किल सिखाने के लिए हैं। इन कोर्स के जरिए युवा नौकरी पाने के लिए तैयार हो सकते हैं। कोर्स पूरा होने पर सरकार मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट देती है। यह सर्टिफिकेट नौकरी पाने में मदद करता है। 2025 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इस पोस्ट में चलिए जानते हैं किस तरह से आपको रजिस्ट्रेशन करना है।
स्किल इंडिया मिशन का उद्देश्य
स्किल इंडिया मिशन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना है। यह मिशन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा चलाया जाता है। इसके तहत कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के कोर्स शामिल हैं। जैसे कि कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग, सिलाई, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल। ये कोर्स 10वीं या 12वीं पास युवा कर सकते हैं।
स्किल इंडिया मिशन के लाभ
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पूरी तरह मुफ्त है। कोई शुल्क नहीं देना पड़ता। कोर्स पूरा करने के बाद युवाओं को सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट सरकारी और निजी क्षेत्र में मान्य होता है। सर्टिफिकेट की मदद से नौकरी पाना आसान हो जाता है। इसके अलावा कुछ कोर्स में प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट की सुविधा भी मिलती है। कुछ कोर्स में 8,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाता है।
स्किल इंडिया मिशन पात्रता
इस योजना के लिए पात्रता भी बहुत सरल है। आवेदक की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वह भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए। कुछ कोर्स के लिए 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। लेकिन कई कोर्स बिना किसी शैक्षिक योग्यता के भी उपलब्ध हैं। हिंदी और अंग्रेजी का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। यह योजना महिलाओं, गृहणियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी खुली है।
स्किल इंडिया मिशन में आवेदन कैसे करें
रजिस्ट्रेशन के लिए स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्टर का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी। कुछ दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, फोटो और शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने के बाद ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर प्रोफाइल बनानी होगी। इसके बाद कोर्स की लिस्ट दिखेगी। अपनी रुचि के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इसे सुरक्षित रखना होगा।