FREE Laptop Yojana List: फ्री लैपटॉप के 25000 खाते में आना शुरू, यहां से करें लिस्ट में अपना नाम चेक

फ्री लैपटॉप योजना के तहत पात्रता लिस्ट जारी हुई है। जिन भी विद्यार्थियों के कक्षा 12वीं में अच्छे अंक आए हैं वह इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। हाल ही में 4 जुलाई को राज्य सरकार द्वारा 94234 छात्रों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि जारी की गई है। यह लैपटॉप की राशि 25000 रुपए जारी की गई है। अगर आप भी इस राज्य से हैं और आपके 12वीं में अच्छे अंक हैं तो आपको भी लैपटॉप पात्रता लिस्ट में अपनी पात्रता चेक करनी चाहिए।
हाल ही में 4 जुलाई को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना के तहत 235.58 करोड रुपए की राशि का आवंटन किया गया है। यह राशि 4 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान की गई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं में 75 परसेंट या उसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को यह राशि प्रदान की गई है।
फ्री लैपटॉप योजना मध्य प्रदेश
4 जुलाई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कक्षा 12वीं में 75 परसेंट या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं को फ्री लैपटॉप योजना के तहत ₹25000 की राशि दी गई। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार जिनकी 65% तक अंक प्राप्त हुए हैं उन्हें भी लैपटॉप योजना का लाभ मिला। यह योजना 2009-10 में शुरू की गई थी और अब तक चार लाख से भी अधिक छात्राओं को लाभ मिल चुका है।
फ्री लैपटॉप योजना पात्रता कैसे चेक करें?
अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और अपने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है तो आपको मध्य प्रदेश का शिक्षा पोर्टल पर जाकर अपनी पात्रता की जांच करनी है। सबसे पहले आपको shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको पात्रता के ऑप्शन पर क्लिक करना है इसमें आपको लिस्ट ऑफ एलिजिबल स्टूडेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको अपने जिले का चयन अपने स्कूल का और वर्ष का चयन कर सबमिट पर क्लिक करना है। अब आपके सामने आपकी पात्रता आ जाएगी।