Breaking NewsSarkari Yojana

PM Kisan Yojana 20vi Kist: लाखों किसानों का इंतजार खत्म 20वीं किस्त जुलाई में होगी जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। जुलाई 2025 में 20वीं किस्त के ₹2000 उनके बैंक खातों में आने की उम्मीद है। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए वित्तीय सहायता का बड़ा स्रोत है। आइए जानते हैं इस योजना और किस्त से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

PM Kisan योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इस योजना के तहत पीएम मोदी देश के छोटे एवं सीमेंट किसानों के खातों में हर साल ₹6000 की राशि जारी करते हैं यह राशि तीन किस्तों में जारी की जाती है प्रत्येक किस्त दो ₹2000 की किसानों के खातों में जारी होती है। अगर हम अब तक किस्तों की बात करें तो 19 किस्तें किसानों को मिल चुके हैं और अब इस महीने 20वीं किस्त किसानों के खाते में जारी होनी है।

20वीं किस्त कब आएगी?

20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को जून 2025 में निराशा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स ने जून के अंतिम हफ्ते में किस्त आने की बात कही थी। लेकिन अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, यह किस्त जुलाई 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी हो सकती है। अब सभी की नजर जुलाई पर टिकी है।

जरूरी काम जो करने होंगे

20वीं किस्त पाने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा जिसमें सबसे पहले, ई-केवाईसी (e-KYC) कंप्लीट होनी चाहिए। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं की है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा, बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। बैंक विवरण में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। जैसे, गलत IFSC कोड या बंद खाता। साथ ही, किसान रजिस्ट्री और लैंड सीडिंग भी जरूरी है।

e-KYC कैसे करें?

e-KYC करने के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं। “Farmers Corner” में “e-KYC” विकल्प चुनें। आधार नंबर डालें और “Search” पर क्लिक करें। अगर आपका मोबाइल आधार से लिंक है, तो OTP आएगा। OTP दर्ज करें और प्रक्रिया पूरी करें। अगर मोबाइल लिंक नहीं है, तो नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक e-KYC कराएं। e-KYC की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 थी, लेकिन इसे बढ़ाया जा सकता है। समय पर यह प्रक्रिया पूरी करें।

लाभार्थी सूची कैसे चेक करें?

अपना नाम लाभार्थी सूची में चेक करने के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं। “Farmers Corner” में “Beneficiary List” चुनें। अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें। “Get Report” पर क्लिक करें। सूची में अपना नाम देखें। अगर नाम नहीं है, तो तुरंत नजदीकी कृषि कार्यालय या CSC सेंटर से संपर्क करें। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी किस्त समय पर आए।

क्यों अटक सकती है किस्त?

कई बार किस्त अटक जाती है। इसके मुख्य कारण हैं:

  • अधूरी e-KYC
  • गलत बैंक विवरण
  • आधार से लिंक न होने वाला खाता
  • गलत आधार नंबर या मोबाइल नंबर
  • लैंड रिकॉर्ड में नाम का मेल न होना

इन समस्याओं को समय पर ठीक करें। इससे आपकी ₹2000 की किस्त बिना रुकावट आएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button